मंदिर से पूजा कर लौट रहे लोग Accident का हुए शिकार 18 लोग पहुंचे अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||

 

मंदिर से पूजा अर्चना के बाद वापिस अपने घर जा रहे लोग हादसे का शिकार हो गए। श्रद्धालुओं से भरी हुई पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें बैठी सभी 18 महिलाएं घायल हो गयी हैं। मामला एमपी के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। ये पूरी घटना पृथ्वीपुर से निवाड़ी रोड पर जेर गॉव के पास की है। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु अछरू माता मन्दिर से पूजा अर्चना कर अपने घर राजापुर लौट रहे थे तभी हादसा हो गया। वहीँ गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को झाँसी मेडीकल कॉलेज रैफर किया गया है।


By - Sudhir Mavai
19-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.