MP में अपराधियों के हौसले बुलंद लड़की की आँखों में डाला एसिड जल गयी दोनों आँखें || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश के पन्ना में अपराधियों के हौसले बेहद बुलंद हैं। जहाँ सरेआम लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसा ही मामला पवई थाना क्षेत्र के बराहो गांव में देखने को मिला। जहाँ दो युवकों ने एक किशोरी की आंखों में तेजाब डाल दिया। जिससे उसकी दोनों आंखें जल गई है। पीड़िता को रीवा रेफर किया गया है। घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी लगने के बाद पन्ना जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती इस पीड़ित युवती से एसपी और कलेक्टर मिलने पहुंचे और कार्यवाही का भरोसा दिलाया। बता दें कि 2 दिन बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पन्ना आना है। इसलिए प्रशासन ने कुछ ज्यादा ही संजीदगी दिखाई। घायल युवती का कहना है। कि गांव के ही दो लोग उसे पकड़ कर ले गए पहले बदसलूकी की और बुरी नियत से छेड़खानी करने लगे जब विरोध किया तो उसकी आंखों में एसिड डाल दिया। वही उसके भाई के साथ भी मारपीट की गई है।
बताया गया की पीड़ित युवती की मां बचपन में ही गुजर गयी थी। पारिवारिक परिचितों ने उसका पालन पोषण किया।
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


By - Deepak Sharma Panna (M.P.)
23-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.