आसमानी आफत से 2 लोगों की गयी जान 3 लोग पहुंचे अस्पताल

आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दुखद मौत हो गयी। वहीं 3 लोग घायल हो गए जिन्हें हंड्रेड डायल और 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। मामला बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के ढोकली गांव से सामने आया है। सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के नाम विसंती वटकर 22 साल और साभु उइके की मौत हो गई।
घायल सावित्री उइके ने बताया कि तारा और विसंती के साथ खेत में मक्का तोड़ने गई थी। इसी दौरान बारिश होने लगी जिससे बचने बरगद के पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी। जहाँ विसंती की मौत हो गई तो तारा और वो घायल हो गई। तारा 9 महीने की गर्भवती है। इसके साथ ही साभु उइके और कैलाश जंगल में बकरी चराने गए थे तभी उन पर भी बिजली गिर गई। जिसमें साभु की मौत हो गई। कैलाश गंभीर रूप से घायल हुआ है।
मामले में घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी रवि शाक्य ने जानकारी दी।

 

 

 


By - sagar tv news
30-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.