डॉ. ने महिला मरीज और उसके पति के साथ की अभद्रता डॉ. पर मामला दर्ज

जिला अस्पताल में महिला मरीज और उसके पति के साथ मारपीट के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। लोग डॉक्टर पर एफआईआर और निलंबन की मांग को लेकर अस्पताल के गेट पर ही धरने पर बैठ गए हैं। मामला बैतूल से सामने आया है। पुलिस ने डॉ. प्रदीप धाकड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया की सदर इलाके के जयप्रकाश वार्ड निवासी महिला रेहाना परवीन अपने पति कलीम शाह के साथ जिला अस्पताल पहुंची थी। घबराहट और चक्कर आने की शिकायत पर ओपीडी जांच के बाद महिला को भर्ती पर्चा लेकर महिला सर्जिकल वार्ड में भेजा गया था। पति और महिला का आरोप है कि जैसे ही वह वार्ड में पहुंची तो वहां मौजूद डॉक्टर प्रदीप धाकड़ ने उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसी दौरान डॉक्टर भड़क गए और उन्होंने धक्का दे दिया साथ ही पति को लात मार दी। इसके बाद अस्पताल में बवाल हो गया। मौके पर पहुंचे महिला के परिजन और भीम सेना कार्यकर्ता अस्पताल के गेट पर धरने पर बैठ गए। पुलिस की समझाइश के बाद लोग शांत हुए।
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा के मुताबिक महिला से बदसलूकी की घटना संज्ञान में आई है। अस्पताल स्टॉफ के बयान लिए जा रहे हैं।संबंधित डॉक्टर से बात न होने पर उनका पक्ष नहीं आया।
वहीँ कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है।


By - sagar tv news
02-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.