MP | उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेत्री ने छोड़ा हाथ का साथ || SAGAR TV NEWS ||

 

उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए जोबट से पूर्व विधायक सुलोचना रावत और उनके बेटे विशाल रावत ने भाजपा का दामन थाम लिया है। रविवार की दोपहर इन्होंने भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की विधिवत सदस्यता ली। इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा था। कलावती भूरिया के निधन से यह सीट खाली हुआ है। अब बीजेपी सुलोचना या उनके बेटे विशाल में से किसी को इस सीट पर उम्मीदवार बना सकती है।
भाजपा जोबट में कांग्रेस से मुकाबला करने के लिए एक दमदार उम्मीदवार की तलाश कर रही थी। सुलोचना और उनके बेटे विशाल को बीजेपी में लाने में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक और शिवराज सरकार में उद्योग मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव ने मध्यस्थता की है।


By - Sarag tv news
03-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.