पिता ने डेढ़ साल की बेटी के साथ ऐसा सलूक करना चाहा सुनकर खून खौल उठेगा

बेटियां पिता की आँखों का तारा होती हैं। लेकिन एक पिता में घर की छत पर चढ़कर अपनी ही डेढ़ साल की मासूम बच्ची के गले में फांसी का फंदा डाल दिया। और जान लेने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की तत्परता से अनहोनी होने से बच गयी। मामला रायसेन जिले के ताजपुर इलाके से सामने आया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के DGP ने अपने ट्विटर से रायसेन पुलिस की इस सजगता की तारीफ कर लोगों को घटना की जानकारी दी। वही सोशल मीडिया पर इसके फोटो वीडियो अब जमकर वायरल हो रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिता पर 307 का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। बताया गया की ताजपुर निवासी 35 साल का जगदीश कुशवाह अपनी डेढ़ साल की बच्ची काजल को धीरे से अपनी पत्नी के पास से ले जाकर खेत मे बने संतोष कुशवाहा के घर की छत पर चढ़ गया जहाँ बच्ची के गले मे साड़ी से फांसी का फंदा डाल कर अपने पास रखे त्रिशूल नुमा हथियार से सभी को डराने लगा। मना करने पर वो बच्ची को छत से नीचे लटकाकर और मारने की धमकी दे रहा था। लेकिन थाना प्रभारी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उसे समझाइश दी जहाँ करीब एक घंटे हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने बच्ची को अपने कब्जे में लिया। इसकी वजह आर्थिक तंगी बाटइ गयी जिससे परेशान जगदीश पत्नी से विवाद करता है इसलिए उसने ऐसा किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


By - sagar tv news
12-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.