MP में सरकारी कर्मचारियों को मिला दिवाली पर तोहफा महंगाई भत्ता 8% बढ़ा

राज्य सरकार ने 7 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 8% बढ़ा दिया है। यह राशि अक्टूबर के वेतन में जुड़कर नवंबर में मिलेगी। यानी महंगाई भत्ता 12% से बढ़कर 20% हो जाएगा। कर्मचारियों के अलावा 5 लाख पेंशनर्स को भी 8% महंगाई राहत (DR) बढ़ाया गया है। इसी तरह राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया कि पेंडिंग वेतनवृद्धि (इंक्रीमेंट) का 50% नवंबर 2021 में भुगतान होने वाले अक्टूबर 2021 के वेतन के साथ दिया जाएगा। लंबित वेतनवृद्धि की शेष 50% राशि मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन से दी जाएगी। हालांकि इसके बाद भी मप्र के कर्मचारियों को केंद्र के कर्मचारियों से कम महंगाई भत्ता मिलेगा।शिवराज ने कहा कि अब हमने महंगाई भत्ता बढ़ाने और वेतन-वृद्धि देने का निर्णय लिया है। बता दें कि गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इसके संकेत पहले ही दे चुके थे। उन्होंने दो सप्ताह पहले कहा था कि शिवराज सरकार कर्मचारी हितैषी है। दीवाली से पहले कर्मचारियों को खुशखबरी मिलेगी।


By - sagar tv news
21-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.