MP | दुष्कर्म में फरार कांग्रेस MLA का बेटा गिरफ्तार 6 महीने से था फरार || SAGAR TV NEWS ||

 

दुष्कर्म के मामले में 6 महीने से ज्यादा समय से फरार उज्जैन के बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उज्जैन जिले के मक्सी के पास से मंगलवार सुबह उसको गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। करण पर 23 वर्षीय युवती ने 2 अप्रैल 2021 को दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। युवती के मुताबिक करण ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। उसके बाद रेप किया था।विरोध करने पर करण ने उससे शादी का वादा किया, इसके बाद वह कई बार शादी का वादा कर रिलेशन बनाता रहा।गिरफ्तारी में देरी होने पर छह दिन पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि दो दिन में हाजिर हो जाएं नहीं तो ऐसी कार्रवाई करेंगे कि मध्यप्रदेश में यह नजीर बन जाएगा। बाईट। .. गृहमंत्री के आदेश के बाद इंदौर आईजी ने इनाम की राशि 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दी थी।


By - Sarag tv news
26-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.