MP में रोजगार सहायक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सोमवार को EOW की टीम ने शिवपुरी जिले के ग्राम पंचायत मुहारीकला के रोजगार सहायक राघवेंद्र लोधी को महिला सरपंच के देवर बृजपाल लोधी से 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।रोजगार सहायक ने महिला सरपंच अभिलाषा लोधी से मनरेगा से प्रचलित विकास कार्यों के मस्टर भरने के बदले में 5 प्रतिशत कमीशन के तौर पर 4 लाख 30 हजार की मांग की थी। बाद में इनके बीच 3 लाख में लेनदेन तय हो गया था।EOW इंस्पेक्टर यशवंत गोयल ने बताया कि सरपंच के परिजनों ने शिकायत की थी। कि रोजगार सहायक राघवेंद्र लोधी ने ग्राम पंचायत के खरंजा, पंचायत भवन निर्माण वृक्षारोपण गौशाला की रोड निर्माण और गौशाला निर्माण के मनरेगा से प्रचलित कार्यों के एवज में 5 प्रतिशत कमीशन के तौर पर 4 लाख 30 हजार रुपए की मांग की है। कहते-सुनते वह 3 लाख में मनरेगा के कार्यों का मस्टर भरने के लिए तैयार हो गया।सरपंच का देवर बृजपाल 10 हजार की पहली किस्त रविवार को लोधी को दे चुका था। दूसरी किस्त सोमवार दोपहर को पंचायत भवन में देना था। इस किश्त की जानकारी EOW के संज्ञान में थी। इसी वजह से जैसे ही बृजपाल ने 30 हजार की दूसरी किस्त लोधी को दी। वैसे ही EOW ने लोधी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए रोजगार सहायक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 

 

 


By - sagar tv news
15-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.