बारतियों को लेकर आ रही बस अनियंत्रित होकर पेड़ के बीच फंसी || SAGAR TV NEWS ||

 

बारातियों को लेकर आ रही बस हादसे का शिकार हो गयी। हादसे में बस चालक को मामूली चोट आई हैं। वहीँ गनीमत की बात ये है। की सभी बराती सुरक्षित हैं। ये बस छत्तीसगढ़ के कोरबा से बरातियों को लेकर जबलपुर लौट रही थी, तभी अमरकंटक मार्ग पर हर्रा गांव के पास पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे नगर परिषद डिंडौरी अध्यक्ष पंकज तेकाम भी वहां रुक गए और बस में सवार बरातियों की मदद की। ये बस कोरबा से बरात लेकर जबलपुर लौट रही थी। जहाँ हर्रा गांव में बजरंगबली मंदिर के पास सड़क किनारे लगे पेड़ से बस अनियंत्रित होकर टकरा गई और सड़क किनारे पेड़ के बीच में फंस गयी। उसमे करीब 30 से 40 बराती सवार थे। शुक्र की बात ये रही की कोई बड़ी घटना नहीं हुई।


By - Sarag tv news
23-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.