भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी नेकिया Suicide जाँच में जुटी पुलिस

भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष की पत्नी द्वारा आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है। घटना जबलपुर जिले के मदन महल इलाके से सामने आयी है जहाँ के कालीमठ के भाजपा रानी दुर्गावती मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी की पत्नी संगीता सैनी ने सोमवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसकी वजह पति-पत्नी का घरेलू विवाद बताया जा रहा है। मृतिका संगीता की शादी 12 साल पहले सुरेंद्र सैनी के साथ हुई थी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौक़े पर पहुँची और मामले की जाँच कर रही है। बताया जा रहा है कि पति पत्नी में आये दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी है। इसको लेकर मदनमहल थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने जानकारी दी।

 

 


By - sagar tv news
14-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.