खुरई - ठण्ड से बचने जगह जगह नगर पालिका ने की आलाव की व्यवस्था

ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अंचल में पड़ रही सूखी सर्दी और शीतलहर ने लोगों को कंपकंपा दिया है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन सुबह-शाम पड़ रही ठंड के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना कम हो गया। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव जलाना पड़ रहे हैं।ठंड ने लोगों को घरों के अंदर कैद कर दिया है। मौसम में ठंडक बढ़ने से नगर पालिका द्वारा अलाव जलाए गए। नगर पालिका सीएमओ निशिकांत शुक्ला के निर्देश पर नगर पालिका कर्मचारियों ने 8 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए। जिसमें नगरपालिका के सामने, शिवाजी चौराहा, किले के सामने, परसा चौराहा, गढौला नाका, सागर नाका, कचहरी के पास, रेलवे स्टेशन के पास अलाव जलाए गए हैं। जिससे ठंड से बचाव के लिए लोग उपयोग कर सकें।


By - sagar tv news
17-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.