MP | नंद के साथ बाजार में भाभी को गोली मारी || SAGAR TV NEWS ||

 

सतना जिले के कोठी कस्बे में दिनदहाड़े एक महिला को बीच बाजार गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल सतना में भर्ती किया गया है। भरे बाजार में गोली चलने के कारण घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत है। जानकारी के मुताबिक, कोठी में स्थित दीन सहायक संस्था के सामने शनिवार दोपहर सीमा द्विवेदी नाम की एक महिला को गोली मार लग गई। हमलावर ने उस पर फायर पीछे से किया था। एक गोली सीमा की हथेली के पास लगी जबकि, दूसरी गोली उसकी पीठ पर लगी। उसे आनन-फानन में सतना जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक है।
महिला के पिता का नाम रवि तिवारी है। उसका विवाह दो साल पहले यूपी में हुआ है। एक माह पहले ही वह मायके आई थी। कोठी में उसकी बुआ का घर भी है और नजदीकी बाजार भी। सीमा अपनी बहन अंजली के साथ शनिवार को बाजार आई थी। तभी किसी ने पीछे से उसे गोली मार दी।


By - Sarag tv news
18-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.