भाजपा समर्थित नेता ने कॉंग्रेस का दामन थामा


 
 
 
5896

दमोह- जबेरा विधानसभा क्षेत्र के बड़े भाजपा समर्थित और जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र सिंह लोधी ने दमोह लोकसभा में मतदान के पहले कांग्रेस जॉइन कर ली है। ऋषि लोधी के इस कदम से भाजपा को झटका लग सकता है, हालांकि भाजपा अध्यक्ष इसे सामान्य मान रहे है। यह वहीं ऋषि लोधी है जिनकी विधानसभा चुनाव से सांसद प्रहलाद पटैल से नाराजगी चल रही है। सांसद ने सार्वजनिक रूप से जबेरा विधानसभा से ऋषि लोधी की टिकट बीजेपी से कटवाने की बात कही थी। तब ऋषि भाजपा संगठन के प्रदेश मंत्री भी थे, लेकिन विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लडऩे के कारण पार्टी ने उन्हें निष्काषित कर दिया था।

 

मंगलवार को दमोह लोकसभा के पथरिया में कांग्रेस की आमसभा का आयोजन किया गया था। जिसमें इंका अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित अनेक बड़े नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में राहुल गांधी की स्पीच के तुरंत बाद भाजपा समर्थित नेता राघवेंद्र सिंह ऋषि के कांग्रेस जॉइन करने की घोषणा की गई। इस घोषणा के बाद राघवेंद्र ऋषि ने कांग्रेस जॉइन कर ली है। जिससे कांग्रेस की जबेरा क्षेत्र में ताकत दोगुनी हो सकती है।


By - sagar tv news

30-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.