भाजपा विधायक के बिगड़े बोल | नगर पालिका इंजीनियर को जनता के सामने दी गाली |


 

4521

 

इंदौर के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय के बल्ला कांड के बाद इन दिनों सागर जिले की बीना विधानसभा के विधायक अब विवादों के द्वारा सुर्खियों में बने है पिछले दिनों बीना एसडीएम से हुए विवाद के बाद अब वे नगर पालिका इंजीनियर को सार्वजनिक तौर पर गाली देते नजर आए


मध्यप्रदेश में कॉग्रेस की सरकार बनने के बाद बोखलाये भाजपा सरकार के विधायक अब सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं भले ही सत्ता रहते जनता को संतुष्ट ना कर पाए हो। लेकिन कांग्रेस शासन में भाजपा विधायको ने अधिकारियों को सबक सिखाने की ठान ली है पहले इंदौर के नगर निगम के अधिकारी के साथ भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय के द्वारा बल्लेबाजी की गई। और अब भाजपा विधायक महेश राय के द्वारा नगर पालिका इंजीनियर शिव राम साहू काे दर्जनों लोगों की मौजूदगी में गाली दे डालीं।


दरअसल बीना में पाइप लाइन शिफ्टिंग के चलते नगर पालिका द्वारा करीब 5 दिनों से शहर में जल सफाई नहीं की गई थी जिसकी वजह से भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष नीतू राय के खिलाफ स्थानीय लोगो ने जमकर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद भाजपा विधायक महेश राय ने नगर पालिका इंजीनियर पर गुस्सा उतार दिया।

 




By - मनोज वाधवानी

20-Jul-2019

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.