कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीत लिया है। इसके साथ ही राजस्थान की रूबल शेखावत ने फेमिना मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर अप का ताज जीता है और वहीं उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान फेमिना मिस इंडिया 2022 की सेकंड रनर-अप रहीं।21 साल की सिनी कर्नाटक की रहने वाली हैं पर ये पली-बढ़ी मुंबई में है। उनकी पढ़ाई भी मुबंई से ही हुई है। सिनी ने अकाउंटिंग और फाइनैंस में डिग्री हासिल की और अब वो CFA (चार्टेड फाइनेंशियल एनालिस्ट) का कोर्स कर रही हैं।सिनी शेट्टी प्रॉडक्ट एक्जीक्यूटिव के साथ-साथ डांसर, एक्ट्रेस, मॉडल और कंटेंट क्रिएटर भी हैं। सिनी शेट्टी को बचपन से ही डांस का शौक था। 4 साल की उम्र से ही उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया था। 14 साल की उम्र तक सिनी ने भरतनाट्यम में अरेंजत्रम पूरा कर लिया था। अब सिनी शेट्टी एक प्रोफेशनल भरतनाट्यम डांसर भी हैं। सिनी अक्सर अपने सोशल मीडिया पर डांस की वीडियो डालती रहती हैं।
कम उम्र से ही सिनी ने स्टेज परफॉर्मेंस देना शुरू कर दिया था। मिस इंडिया बनने से पहले सिनी मिस टैलेंट में रनर अप भी रह चुकी हैं। इसके साथ ही वो एयरटेल के एड में नजर आ चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर सिनी के करीब 73 हजार फॉलोअर्स है।एक इंटरव्यू में सिनी ने बताया कि वो प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी फैन हैं और सिनी उन्हें ही फॉलो करती हैं
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.