निगम कमिश्नर के खिलाफ विरोध करने के लिए लोगों ने उनकी सांकेतिक शव यात्रा निकाली क्या है पूरा मामला देखिये
एम पी के बुरहानपुर के महाजनापेठ वार्ड में स्थित सतियारा घाट मुक्तिधाम शमशान घाट पर बारिश के दिनों में शव यात्रा लेकर आने वाले लोगो को शव जलाने में काफी परेशानी होती ही है। उसका कारण चिता स्थल पर छत का नहीं होना शव जलाने के दौरान बारिश आने पर लोगों को काफी इंतजार करना पडता है। बारिश रूकने के बाद पूरी तरह शव को जलाया जाता है। कई बार नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन को इस समस्या की जानकारी दी। और समस्या के समाधान की मांग की लेकिन नगर निगम प्रशासन की अनदेखी के चलते रविवार को नाराज नागरिकों ने अनूठे ढंग से विरोध किया। और अपनी मांग रखी नागरिकों ने सांकेतिक रूप से नगर निगम आयुक्त की सांकेतिक शव यात्रा निकाली और पुतले को जलाया नागरिकों ने अविलंब इस समस्या के हल करने की मांग की।
वहीं इस मामले में निगम कमिश्नर का कहना है की सतियारा श्मशान घाट पर शेड निर्माण कार्य हेतु विशेष निधि से सांसद महोदय द्वारा 10.00 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी जिसका टेण्डर लोकसभा चुनाव के पूर्व किया गया था और निर्वाचन की आचार संहिता समाप्त होते ही वर्क ऑर्डर जारी करके दो दिन पूर्व ही मौके पर काम प्रारंभ कर दिया गया है। आयरन शेड का निर्माण यथा शीघ्र पूरा किया जाएगा।