Wife Chhaya was fond of making reels husband again said goodbye to the world


 

जीजा ने मेरी बहन को सुनियोजित ढंग से मौत के घाट उतारा है। वह मायके से रकम लाने का दबाव बनाता था। दीदी के पैसों पर ही ऐश करता और उनकी कमाई को शराब में उड़ा दिया करता था। दीदी ने ही उसे फोन दिलाया मोपेड दिलाई। बेटी का एडमिशन स्कूल में कराया और उसकी फीस तक वही देती थीं। यह आरोप हैं छाया मेहरा के भाई अमन सिंह के। रविवार को जीजा दिलीप यादव ने पत्नी छाया की हत्या कर दी थी। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। दीदी घरों में काम कर अपने परिवार को पाल रही थीं। बंगलों पर कुकिंग का काम करती थीं।

उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ 2019 में शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति उन्हें पीटने लगा। घर से रकम लाने बाइक दिलाने का दबाव बनाने लगा। बहन प्यार के खातिर सब सहती रही। यही कारण था कि जीजा के हौसले बुलंद होते गए। जब अति हो गई तो दीदी ने मां को सारी बात बताई। मां उन्हें समझाती थी कि घर आ जाओ लेकिन बहन खुद्दार थी। वे मायके पर बोझ नहीं बनना चाहती थीं। छाया के भाई अमन का दावा है कि यह सभी वीडियो दिलीप खुद के बचाव के लिए शूट करता रहा। हमें भी सेंड करता था। इसके बाद उसने बहन की हत्या कर दी।

छाया के इंस्टाग्राम पर दस हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह लगभग हर रोज एक रील पोस्ट करती थी। उसे डांस का शौक था, खुलकर जिंदगी जीना चाहती थी। दिलीप केवल उस पर शक करता था। जबकि पति के खातिर उसने अपना घर छोड़ा और घर चलाने कंधे से कंधा मिलकर साथ देती थी। टीआई अनुराग लाल ने बताया कि दिलीप मेहरा (32) इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी, पिपलानी में रहता है। वह फोटोग्राफर है और ऑर्डर पर काम करता है। उसकी शादी 2019 में करोंद इलाके में रहने वाली छाया मेहरा (27) से हुई थी। वह हाउस वाइफ थी।

उनकी 4 साल की बेटी है। परिवार में दिलीप के मां-पिता भी साथ रहते हैं। रविवार शाम 4.30 बजे दिलीप ने थाने आकर बताया कि उसने अपनी पत्नी छाया की गला घोंट कर हत्या कर दी। पूर्व में छाया के परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस पर लगे तमाम आरोप निराधार हैं। दिलीप के मां-पिता शहर के बाहर हैं। घर में पत्नी अकेली थी, इस बात को लेकर पति ज्यादा शक करने लगा था। रविवार को हुए विवाद के बाद आरोपी ने पत्नी का गला घोंट दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दिलीप की चार साल की मासूम बच्ची मां के शव के पास बैठी रो रही थी। पुलिस ने बच्ची को उसके ननिहाल के हवाले कर दिया है। बच्ची के मामा अमन ने बताया कि बच्ची की देख रेख वही कर रहे हैं।


By - sagarttvnews

27-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP : रीवा में फेसबुक से शुरू हुआ प्यार थाने तक पहुंचा: दो बच्चों की मां ने प्रेमी पर धोखाधड़ी और ब्लैकमेल का लगाया आरोप
by sagarttvnews, 09-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.