इस परिवार पर कहर बनकर टूटी रफ्तार, मंदिर पहुंचने से पहले आठ लोगों को लेकर आई बुरी खबर


 

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा हो गया जहां एक ही परिवार के आठ लोगों की जान चली गई, साथ लोग गंभीर रूप से घायल है जो अस्पताल में जिंदगी से संघर्ष कर रहे हैं मामला सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है यह हादसा बीती रात करीब 2:30 बजे हुआ, जब झोखो से मैहर जा रही यात्रियों से भरी तूफान गाड़ी की टक्कर बल्कर वाहन से हो गई।

 

 

हादसे में मारे गए लोग साहू परिवार, देवरी और पंडरिया बहरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों में 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। तूफान वाहन में कुल 21 लोग सवार थे, जो मटिहानी से मुण्डन संस्कार के लिए निकले थे। इस भीषण दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

स्थानीय प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस अब दुर्घटना के असल कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

 

 

सीधी जिले की इस भयावह दुर्घटना ने कई परिवारों को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है। स्थानीय लोग पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं जता रहे हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।


By - sagarttvnews

10-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.