फसल में पीला मोजेक भी नहीं फिर यह रोग कैसे बना यह समझ से परे-मंत्री गोविन्द सिंह


 

 

भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तो सागर जिले के राहतगढ़ नहीं पहुँच सके। लेकिन मंत्री गोविन्द सिंह के अलावा कलेक्टर एसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। और कार्यक्रम में किसानों को जानकारी दी। चंद्रपुर गाड़ाघाट और झिला पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि अभी ज्यादा बारिश नहीं हुई है। फसल में पीला मोजेक भी नहीं है फिर यह रोग कैसे बना यह समझ से परे है। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान 3 साल से फसलो को लेकर परेशान हैं। अब सोयाबीन फसल के अलावा धान मक्का ज्वार की फसल पर भी ध्यान देना होगा। देखा जाए तो सीएम को सुरखी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचना था लेकिन खराब मौसम के चलते वो आ नहीं पाए। वहीँ कलेक्टर दीपक सिंह ने कहा की जो किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से वंचित रह गए हैं। या करवा नहीं पाए हैं। वो 31 तारीख तक प्रधानमंत्री फसल बीमा करवा लें।

 
 
 

By - sagar tv news

30-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.