गणेश प्रतिमाएं विसर्जित करने बनाये गए स्टॉल विधि विधान से किया गया विसर्जन


 

 

सागर जिले के खुरई में स्थानीय प्रशासन द्वारा नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले 27 वार्डों में गणपति प्रतिमाएं इकट्ठा करने के लिए स्टॉल बनाए गए है।  और वाहन भी लगाए गए हैं। जिनमें गणेश प्रतिमाओं का नरेन नदी पर विसर्जन किया गया। देखा जाए तो कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने इस बार सार्वजनिक गणेश स्थापना की इजाजत नही दी थी। और पंडाल नही लगाए गए। लोगो ने अपने अपने घरों में ही गणपति विराजमान किये थे। जिनका सोमवार को कुछ लोगों ने विसर्जन किया तो कुछ लोग मंगलवार को करेंगे। लोग प्रतिमाएं लेकर नदी या तालाबों में न जाये इसके लिए खुरई नगर पालिका प्रशासन ने स्टॉल बनाये हैं। जहां पर लोग भगवान गणेश की प्रतिमा रख सकें। इसके बाद नगर पालिका ने विशेष वाहनों द्वारा प्रतिमाएं इकट्ठा करवा कर नरेन नदी में विधि विधान के साथ पूजन कराकर गोताखोरों द्वारा विसर्जन करवाया गया। मौके पर प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।--


By - sagar tv news

01-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.