राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे एमपी के ये शिक्षक


 

 

टीकमगढ़ जिले के शिक्षक का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ है। शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा पूरे देश के 153 चयनित शिक्षकों की सूची जारी की गई है। इस सूची में जिले के डूडा गांव में पदस्थ शिक्षक संजय कुमार जैन का चयन हुआ है। पूरे मध्यप्रदेश में केवल दो शिक्षकों का चयन किया गया। इसमें दूसरा शिक्षक छिदवाड़ा जिले से शामिल है। गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान शिक्षक संजय कुमार जैन ने बच्चों की  पढ़ाई  को लगातार चालू रखा। इसमें बच्चों को मोबाइल के माध्यम से पढ़ाया।स्कूल के रखरखाव के साथ ही बच्चों पर ध्यान दिया। बच्चों पर विशेष ध्यान देने के साथ ही उनके अध्यापन पर ध्यान दिया। अब निजी स्कूलों को छोड़कर बच्चे इस स्कूल में दाखिला ले रहे हैं। वही  शिक्षक  संजय कुमार जैन का राष्ट्रीय पुरूस्कार के लिऐ चयन के बाद टीकमगढ जिले सहित डूंंडा गॉव में खुशी का महोल है  


By - sagar tv news

04-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.