नाराज़ किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जलाई खराब फसलों की होली


 

 

एमपी के बैतूल में अतिवृष्टि के चलते खरीफ की फसल खराब हो जाने से किसानों पर मुसीबत का पहाड़ टूट गया है। नाराज किसानों ने सोमवार को बैतूल कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। हाथों में खराब फसल लेकर बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। इस दौरान अधिकारियों को खराब फसल भी दिखाई। और खराब फसल को गेट के सामने जलाकर नाराजगी जाहिर की। किसान और खेत मजदूर कांग्रेस के आव्हान पर धरना प्रदर्शन किया गया। बताया जा रहा है कि अतिवृष्टि के चलते खरीफ की फसलें जिनमें सोयाबीन मक्का उड़द मूंग के अलावा सब्जी भी खराब हुई है। परेशान किसानों ने मुख्यमंत्री से मुआवजे की मांग की है। साथ ही फसल बीमा की अवधि बढ़ाने और खराब हुई फसल का जल्द सर्वे कराने की बात भी की। खराब फसल जलाकर किसानों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।


By - sagar tv news

08-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.