रिश्तों में दरार कांग्रेस प्रत्याशी के सगे भाई ने थामा भाजपा का दामन


 

 

उपचुनाव में भी अलग-अलग नज़ारे देखने को मिल रहे हैं। एमपी के अशोकनगर में सगे रिश्तों में दरार देखने को मिली। जहाँ कांग्रेस प्रत्याशी आशा दोहरे के भाई ने भाजपा का दामन थाम लिया है। और अपनी बहन को लकेर भी बड़ा बयान दिया है। देवेंद्र दोहरे ने कहा की जो महिला अपने भाई की, अपने परिवार की नही हो सकी वो कांग्रेस की क्या होगी। उन्होंने कहा की बहन का साथ देने और प्रचार करने उनके ऊपर दवाब बनाया जा रहा था। जिस दिन वो शादी के मंडप से भागी उसी दिन वो रिश्ता ख़त्म हो गया था। आशा दोहरे के पिता की सदमे में आने से मौत हुई थी।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेत्री अनीता जैन के बेटे के साथ आशा दोहरे की लव मैरिज हुई थी। देवेंद्र दोहरे ने कांग्रेस प्रत्याशी अपनी सगी बहन के सामने ही भाजपा का दामन थाम लिया है


By - sagar tv news

19-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.