दादी और पोते में हुई बहसबाजी तो पोते ने दादी को लगा दिया ठिकाने


 

 

अनूपपुर जिले के राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जहाँ एक पोते ने अपनी दादी की हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर किया है। पूरी घटना जुहली गांव से सामने आयी है। जहाँ बीते 13 अक्टूबर को कृष्ण कुमार यादव ने सूचना दी थी की खेत के मेढ़ पर 70 साल की महिला फगुनी बाई जो उसकी दादी हैं। उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर खेत पर फेंक दिया। मौके पर पहुंची राजेन्द्रग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की इस दौरान घटनास्थल से गमछा जप्त किया था। पुलिस ने ग्रमीणों से पूछताछ की तो पता चला की ये गमछा फगुनी बाई के पोते कृष्ण कुमार यादव का है। तब जाकर इस अंधे हत्याकांड का खुलासा हुआ कि पोता कृष्ण कुमार यादव ने अपनी दादी की हत्या कर पुलिस को गुमराह किया। आरोपी की खोजबीन कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया की उसने अपनी दादी की हत्या की और बताया कि आये दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी ऐसा ही हुआ जहाँ तैश में आकर उसने हथियार से हमला कर दिया साथ ही सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार बरामद कर लिया है। जिस पर 302 का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।


By - sagar tv news

20-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.