कर्मचारियों को सरकार का दशहरे का तोहफा


 

 

 

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को दशहरे का तोहफा दिया है। शिवराज सरकार ने दशहरे पर शासकीय अवकाश घोषित किया है। सीएम शिवराज ने कहा कि विजयदशमी 25 और 26 अक्टूबर 2 दिन मनाई जा रही है। 25 को रविवार होने के कारण अवकाश है। 26 अक्टूबर को दशहरे का अवकाश घोषित किया गया है, जिससे अधिकारी-कर्मचारी अपने गृहनगर या गांव जाकर दशहरे का त्यौहार मना सकते हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को महाष्टमी के पावन पर्व की भी शुभकामनाएं दीं और कहा कि मां से देश व मध्यप्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। 


By - Sagar tv news

23-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.