सुरखी के राहतगढ़ पहुंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा अब समय डोर टू डोर संपर्क का है


 

 

प्रदेश में हो रहे उपचुनाव का प्रचार अब आख़िरी दिनों में है। ऐसे में राजनैतिक दल अपनी पूरी ताकत झौंक रहे हैं। इसी को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह सुरखी विधानसभा के राहतगढ़ पहुंचे। जहाँ उन्होंने भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक में शिरकत की। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने संबोधन से कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अब समय डोर टू डोर संपर्क का है। अब सभाएं ,रैलियां नही होगी। इसलिये घर-घर जनसम्पर्क शुरू कर दें। गौरतलब है। कि सुरखी क्षेत्र में भूपेंद्र लगातार जाकर बैठकें कर रहे हैं। और वो यहाँ के प्रभारी भी हैं। इस दौरान उनके साथ सांसद ढाल सिह बिसेन और भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह मोकलपुर भी मौजूद थे।-


By - sagar tv news

31-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.