3 युवकों ने लूटी महिला की आबरू || बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे || SAGAR TV NEWS ||


 

 

एमपी के सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। बीना थाना क्षेत्र में आने वाले झांसी गेट के पास 3 युवको ने एक 20 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप किया। और महिला को बेहोशी की हालात में छोड़ कर भाग गए। पुलिस को महिला के बेहोशी के हालात में डलें होने की सूचना मिली थी। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई जहां गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। 8-10 घंटे बाद जब महिला कुछ समय के लिए होश में आई तो उसने अपने साथ हुई आपबीती बताई। बताया गया की इसमें एक आरोपी किसी बात को लकेर उसे धमका रहा था। और बातचीत के बाद उसने खेत पर बुलाया। जहां इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शुरुवात जांच के हिसाब से तीनो आरोपियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।


By - Manoj Badhwani (Bina,Sagar MP)

05-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.