कार का टायर फटने से 2 लोगों की गयी जान चार लोगों को आयी चोटें


 

 

एमपी के शिवपुरी से करैरा की तरफ तेज़ गति से जा रही आर्टिका कार का टायर फटने से भीषण हादसा हुआ। घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीँ चार लोग घायल हैं। जिनमें से एक कि हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए ग्वालियर भेज दिया है। बाकी 3 का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मामले में पुलिस का कहना है। की शिवपुरी से करैरा की ओर जा रही आर्टिका गाड़ी का टायर फटने से कार रेलिंग से जा टकराई। गाड़ी में 6 लोग सवार थे। जिनमें से 2 लोगो की मौत हो गई है। एक को ग्वालियर रैफर कर दिया हैं। बाकी तीन घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।-


By - sagar tv news

09-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.