सागर में मुख्यमंत्री देंगे कई सारी सौगातें || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

शनिवार को सागर पहुँच रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नगर निगम सागर और मकरोनिया नगर पालिका के कार्यों की समीक्षा करेंगे। उनकी सभा खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में होगी। जहाँ वो सभा को संबोधित करेंगे। इसी को देखते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह और गोविंद सिंह राजपूत ने निरीक्षण किया। इस मौके पर सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,पूर्व महापौर अभय दरे, कलेक्टर दीपक सिंह, एसपी अतुल सिंह, जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। राजस्व और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ने बताया की सागर को कई सारी सौगातें मुख्यमंत्री से मिलने वाली हैं। जिसमें सिरोंजा स्थित दुग्ध प्लांट का वो शुभारंभ करेंगे। साथ ही किसानों के खातों पैसे, और नगर निगम के अलावा मकरोनिया नगर पालिका, नगरीय विकास रोडमैप 2021-2026 की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा जिले में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलन्यास भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा। तो कलेक्टर दीपक सिंह ने भी इसको लेकर जानकारी दी।


By - sagar tv news

29-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.