राशन दुकान संचालक हड़ताल पर, कैसे मिलेगा राशन ? || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

प्रदेश के साथ-साथ सागर शहर के राशन दुकानों पर पिछले दो महीने से आवंटन कम मिल रहा है, जिससे राशन दुकान संचालक परेशान हैं। कई बार इस संबंध में मांग किए जाने के बाद जब आवंटन नहीं बढ़ाया गया तो राशन दुकान संचालक हड़ताल पर चले गए हैं। मंगलवार को राशन दूकान संचालकों ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर कलेक्टर के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और अपनी मानगो को जल्द पूरा करने की मांग की। राशन दुकान संचालकों ने बताया कि तीन माह से आवंटन कम दिया जा रहा है, जिससे सभी उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पा रहा है और विवाद की स्थिति बनती है। साथ ही राशन न मिलने पर उपभोक्ता 181 पर शिकायत करते हैं। पात्रता पर्ची भी बढ़ाई जा रही हैं। आवंटन बढ़ाने की मांग कई बार अधिकारियों से की जा चुकी है। पोर्टल पर स्टॉक भी सही नहीं दर्शाया जा रहा है, जिससे कभी पोर्टल पर कम तो कभी ज्यादा स्टॉक दिख रहा है। परेशान होकर अब राशन दुकान संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सागर में करीब 50 राशन दुकानें हैं और सभी दुकानों से महीने की एक तारीख से राशन वितरण शुरू हो जाता है, लेकिन इस माह हड़ताल के कारण उन्हें राशन नहीं मिल पाएगा। राशन न मिलने से हजारों उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जो लोग हर माह राशन दुकान पर ही निर्भर हैं, उन्हें रुपए खर्च कर बाजार से राशन खरीदने मजबूर होना पड़ेगा।


By - anuj Goutam (City,Sagar MP)

02-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.