पूर्व जेलर ने किया था जेल के बंगले पर कब्जा एसडीएम ने ताला तोड़ महिला जेलर को किया शिफ्ट


 

 



पूर्व जेलर ने सरकारी क्वार्टर ने कब्ज़ा करके रखा था। जहां ताला डला हुआ था। वहीँ मौके पर पहुंचे एसडीएम मनोज चौरसिया ने ताला तोड़कर वर्तमान जेलर श्वेता मीणा को कब्जा दिलाया है। हम बात कर रहे हैं। सागर जिले के खुरई की। जानकारी के मुताबिक उपजेल का निरीक्षण करने गए एसडीएम मनोज चाैरसिया काे जेलर श्वेता ने क्वार्टर न मिल पाना बताया था। इसके बाद एसडीएम मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाकर जेलर के क्वार्टर का ताला तुड़वाकर  जेलर काे क्वार्टर का कब्जा दिया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की पूर्व जेलर द्वारा बंगले में ताला डाला गया था। जिससे वर्तमान जेलर काे क्वार्टर नहीं मिल पा रहा था। वह छाेटे मकान में रह रहीं थीं। ताला ताेड़ने पर बंगला खाली मिला। जिसमें जेलर काे शिफ्ट करने काे कहा गया है।-


By - sagar tv news

09-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.