2 महिलाओं में मिले कैंसर के लक्षण 150 महिलाओं की जाँच || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

सागर पुलिस लाइन में महिला स्वास्थ्य और कैंसर जागरूकता शिविर के अलावा स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सागर रेंज के आईजी अनिल शर्मा मौजूद थे। इसका आयोजन लाइंस क्लब के सहयोग से किया गया। जिसमें 150 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इसमें से 2 महिलाओं में कैंसर के शुरूआती लक्षण पाये गये। जिनको इलाज के लिए जरूरी समझाइस दी गई साथ ही जिला अस्पताल रैफर किया। सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्ध और संभाग संयुक्त संचालक स्वास्थ्य वीरेन्द्र यादव ने पुलिस के लिये भविष्य में और बेहतर कैम्प करवाने और स्वास्थ्य सुविधाएं देने का आश्वासन दिया। आईएमए स्टेट प्रेसीडेंट डॉ. नीना गिडियन, वाइस प्रेसीडेंट डॉ. साधना मिश्रा, के अलावा कई डॉक्टरों ने अपने सुझाव दिए। साथ ही लक्षणों और निदान के बारे मे जानकारी दी गई। सीएमएचओ डॉ. बौद्ध ने सभी को कैंसर से बचाव और रोकथाम के लिये शपथ दिलाई। वहीँ डॉ. पाटिल ने महिलाओं में होने वाले कैंसर के बारे मे जानकारी दी। इस सब के अलावा क्लिंटन फाउंडेशन के द्वारा पुलिस अधिकारियों और सभी डॉक्टरों को सम्मानित किया। डॉ. नीना गिडियन का कहना है। की सागर से कैंसर को दूर भगाना है। लोगों में जागरूकता लाना है।


By - sagar tv news

14-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.