स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सख्त सीएमएचओ जिम्मेदारों को दी समझाइश


 

 


सागर जिले के सीएमएचओ ने टीम के साथ खुरई सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बीएमओ डॉ. शेखर श्रीवास्तव से जानकारी ली। उसके बाद ओपीडी में जाकर मरीजों से इलाज और दवा मिलने के बारे में पूछताछ की। वार्ड में भर्ती मरीजों से भी दवा, खाना से संबंधित बातें पूछी। उन्होंने निर्देशित किया कि कौन-कौन सी दवाएं मौजूद हैं। कितना स्टॉक है। हर दिन जो भी दवाएं खर्च होती है। इसका रिकॉर्ड पोर्टल पर रोज अपडेट किया जाए। उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती बच्चों को देखा, उनकी जांच की। बच्चों को दिए जाने वाले आहार, दवाएं देखी। माताओं से जानकारी ली। सीएमएचओ ने बच्चों की देखभाल के सम्बंध में निर्देश दिए। साथ ही एक्सरे यूनिट, लेबर रूम सहित अस्पताल की सभी सुविधाओं का निरीक्षक किया। उसके बाद समीक्षा बैठक ली। जिसमें निर्देश दिए कि कर्मचारियों द्वारा पोर्टल पर फीडिंग कम की जा रही है।
सीएमएचओ डॉ. बौद्ध ने कहा कि खुरई में बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर है। इसका फायदा सभी तक पहुंचे। ऐसी व्यवस्थाएं की जाएंगी। इस अस्पताल को ज्यादा से ज्यादा स्टाफ मिले इसका प्रयास करेंगे।----


By - sagar tv news

15-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.