गांजा तस्करी करते आरोपी को पुलिस ने दबोचा उसका साथी फरार


 

 

छतरपुर के सिविल लाइन पुलिस ने गांजे की तस्करी कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 4 किलो 700 ग्राम गांजा जप्त किया गया है। साथ ही आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा इस मामले में लिप्त एक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। जिसकी तलाश अब पुलिस तेजी से कर रही है। जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली थी कि रामगढ़ गांव निवासी हेमचंद्र पटेल गांजे का व्यापार करता है। जिसकी पुख्ता सूचना लगने पर पुलिस ने दबिश देते हुए छापामार कार्रवाई की और आरोपी हेमचंद्र पटेल को गिरफ्तार कर लिया। वही उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।----


By - sagar tv news

22-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.