नोरादेही अभ्यारण्य में सांभर का शिकार करने वाले 6 आरोपी पुलिस हिरासत में


 

 


सागर जिले के नोरादेही अभ्यारण्य में जंगली जानवरों के शिकार की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है। अभ्यारण क्षेत्र के भीतरी और सीमावर्ती गांवो के निवासी बेख़ौफ़ होकर जंगली जानवरों का शिकार कर रहे है वही वन अमला लगातार दविश देकर अपराधियो को पकड़ कर जेल भेजने की कार्यवाही कर रहा है।
नोरादेही अभ्यारण्य क्षेत्र के बरकोटी के जंगल में रविवार की रात बिजली के करेंट से सांभर का शिकार किया गया। वन विभाग के गस्ती दल के द्वारा 6 संदिग्ध लोगों को पकड़ कर पूछताछ करने पर शिकार की पुष्टि की गई पांच आरोपियों से सांभर का 3 किलो मांस,चमड़ा, शिकार में प्रयुक्त हथियार बरामद कर चार आरोपियों को प्रथम सत्र न्यायाधीश बंदना त्रिपाठी की अदालत में पेश किया गया जहां से चारो आरोपियों को जेल भेज दिया गया।


By - sagar tv news

24-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.