इस लड़की ने खेत में लगे पेड़ पर फंदा बनाकर किया खुद को ख़त्म


 

 


सागर जिले के  खुरई देहात थाने के अंतर्गत आने वाले बनहट गांव में शुक्रवार की सुबह नित्य क्रिया  के लिए गई एक युवती  ने खेत में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय  युवती सुबह अपने खेत की तरफ गई थी जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन उसे तलाशने लगे। तो वह अपने ही खेत पर लगे पेड़ पर फंदे से लटकी हुई मिली। घटना की जानकारी देहात थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारा गया। बता दे की मृतक छात्रा जरूवाखेड़ा में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। फिलहाल मौत का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खुरई भेजा। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सोप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


By - sagar tv news

28-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.