भाजपा विधायक की बर्थडे पार्टी के बाद हुआ खूनी संघर्ष, दो की गयी जान


 

 

दमोह जिले के नोहटा थाने के बनवार में देर रात हुए खूनी संघर्ष में दो लोगो की मौत के बाद सनसनी फैली हुई है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। दरअसल देर रात इलाके के भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी के जन्मदिन की पार्टी का जश्न चल रहा था जिसमे विधायक भी शामिल हुए थे । विधायक पार्टी से चले गए और उसके बाद दो गुट आपस में भिड़ गए। बनवार के कल्याण सिंह और अरविंद जैन के बीच पुराना विवाद था और अरविंद विधायक की पार्टी से लौट रहा था तभी दोनों गुट आमने सामने आ गए और फिर गोली चली जो कि कल्याण के पक्ष के युवक मोनू को लगी जिसके बाद दूसरे गुट ने अरविंद जैन के साथ मारपीट की और वीभत्स तरीके से उसे मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल भेजा जहां आज पी एम किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक अरविंद हिस्ट्री शीटर बदमाश था जिस पर कई मामले चल रहे हैं और उसकी जिला बदल की कार्यवाही भी प्रस्तावित है वहीं अरविंद जबेरा से भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह का प्रतिनिधि भी था। फिलहाल बनवार में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस पी एम के बाद पूरे मामले को साफ करने की बात कह रही है।


By - sagar tv news

06-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.