निर्भया एप - स्मार्ट सागर में अब डिजिटल पुलिस आपके साथ || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
आप घर से बाहर कहीं किसी मुसीबत में हैं ताे एक एप आपकी तुरंत मदद कर सकता है। जी, हां निर्भया एप आपकी करंट लाेकेशन के साथ मैसेज के जरिए आपकी समस्या से उन सभी काे तत्काल जानकारी देगा, जिनके माेबाइल नंबर इसमें जुड़े हुए हैं। महिलाओं की सुरक्षा काे लेकर संजीदा पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने स्मार्ट सिटी सागर से निर्भया एप तैयार कराया है। गूगल प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार डाउनलोड करने के बाद इसमें रजिस्ट्रेशन करना होता है। रजिस्ट्रेशन के बाद इसमें आप किसी मुसीबत के समय किस-किस को मैसेज भेजना चाहते हैं, उनके नंबर एड कर सकते हैं। एप में दिए गए एसकेएस बटन पर क्लिक करते ही उन सभी को आपकी लोकेशन एवं समस्या की जानकारी मिल सकेगी। जिनका नंबर आपने रजिस्टर कर रखा है। ऐसी स्थिति में पुलिस और आपके परिजन आपको तुरंत मदद पहुंचा पाएंगे।