सागर में कांग्रेस ग्रामीण का जिलाध्यक्ष की नियुक्ति || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले तीन अलग अलग जिले में पार्टी को मजबूत करने अध्यक्ष नियुक्त किये है। जिसमे सागर ग्रामीण के अध्यक्ष स्वदेश जैन, छतरपुर के लिए लखन लाल पटेल और छिन्दवाड़ा के लिए विश्वनाथ ओक्टे को नियुक्ति दी गई है। स्वदेश जैन गुड्डू शहर के प्रतिष्ठित बीएस जैन परिवार से है। और वह स्व नरेश चंद जैन के छोटे भाई है नरेश जैन 4 महीने पहले कोरोना से संक्रमित हो गए थे। बाद में उनका दुखद निधन हो गया था तब से यह पद खाली था। शहर का प्रतिष्ठित बीएस जैन परिवार कांग्रेस के लिए समर्पित माना जाता है। स्वदेश 5 साल तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रहे हैं। उनकी जिले के गांवाें में अच्छी पैठ मानी जाती है।


By - sagar tv news

11-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.