कार्यवाई करने घर पहुंची पुलिस तो आग बबूला हो गयी रामबाई जमकर हुई तू-तू मैं-मैं


 

 

दमोह जिले के पथरिया से बसपा की दबंग विधायक रामबाई सिंह के घर पर बुधवार को पुलिस की बड़ी कार्यवाही चलती रही। जैसे ही पुलिस ने तोड़ फोड़ की कार्यवाई की तो विधायक रामबाई आग बबूला हो गयी और उनकी प्रशासनिक लोगों से जमकर बहसबाजी हुई। उन्होंने इस पूरी कार्यवाई को अत्याचार करार दिया है। दरअसल कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की हत्या के आरोप में फरार विधायक के पति ग़ोविन्द सिंह की गिरफ्तारी के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिले सख्त निर्देशों के बाद हरकत में आई पुलिस ने जहां ग़ोविन्द सिंह पर तीस हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं अब उसकी संपत्ति को निशाना बनाया जा रहा है। दोपहर बाद जेसीबी मशीन के साथ बड़ी संख्या में रामबाई के घर पहुंचे पुलिस बल ने जहां सर्च अभियान किया। वहीं घर के पास बने मैरिज गार्डन को नष्ट कर दिया। हालांकि इलाके की तहसीलदार और सीएसपी का कहना है कि ग़ोविन्द ने यहां अवैध निर्माण किया है। जिसको हटाया जा रहा है। जिसके बाद रामबाई का पारा चढ़ गया और वो भड़क उठी।-


By - sagar tv news

18-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.