ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का मर्डर करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार 3 अभी भी फरार || STVN INDIA|SAGAR TV NEWS


 

 

छतरपुर जिले के घुवारा में बीते दिनों ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह की हत्या का आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जहां धारा 302 के फरार इनामी आरोपी हरिशचंद्र लोधी,इमरत लोधी और रामकृपाल लोधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस का दावा है की जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। बड़ामलहरा थाने में पत्रकारवार्ता कर इस बात की जानकारी दी गयी। जिसमें एसडीओपी राजाराम साहू और टीआई मौजूद थे। गौरतलब है की 16 मार्च को ढाबे पर खाना खाने गए कांग्रेस नेता इंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी मामले में पुलिस ने 6 लोगों को आरोपी बनाया था जिन पर 30 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपियों की धड़ पकड़ के लिए 22 लोगों की टीम बनाई गई थी। जिसमें आठ थाना प्रभारी शामिल थे। दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


By - Lokash Chourasiya,Chhatarpur (MP)

21-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.