कुए में इस हाल में मिला ये व्यक्ति लोगो के उड़े होश


 

 

सागर जिले के खुरई देहात थाने के गढौला जागीर गांव में  खेत में बने कुएं में एक बुजुर्ग का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय भगवानदास सौर  गढौला जागीर  निवासी का शव कुएं में तैरता हुआ मिला। मृतक शराब पीने का आदी था। बताया जा रहा कि शराब के नशे में ही वह कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खुरई सिविल अस्पताल भेजा। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
 
 
 
Attachments area
 
 
 

By - sagar tv news

30-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.