मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन दमोह हुआ। इस दौरान उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी का नामांकन दाखिल कराया। मुख्यमंत्री के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। मीडिया से चर्चा के दौरान सीएम ने कहा कि दमोह की जनता ने विकास को हमेशा चाहा है। जहां पहले जयंत मलैया ने दमोह का विकास किया है। वही आगे भी दमोह के लोगों को विकास की चाह है। इसलिए राहुल सिंह लोधी ने कांग्रेस छोड़कर के भाजपा का दामन थामा था और अब वे चुनाव लड़ रहे हैं। और भाजपा दमोह में भारी मतों से विजय हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा हमेशा से विकास कराया गया है और यह विकास आगे भी जारी रहेगा। नामांकन दाखिल कराने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीधे पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के घर उनसे बातचीत करने के लिए पहुंचे। देखा जाए तो पार्टी से बगावत कर सिद्धार्थ मलैया ने चुनाव लड़ने का मन बनाया गया था। लेकिन पार्टी के मनाने के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। वही मुख्यमंत्री जयंत मलैया को पार्टी की आम सभा में ले जाने के लिए पहुंचे।---
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.