दहेज़ के लोभियों ने पहले बहु को पीटा फिर उसे कैंची मार दी !


 

 

दहेज़ के लोभी समाज में तेजी से बढ़ रहे हैं। जो किसी भी हद तक जा सकते हैं। दमोह के पथरिया से ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसे सुनकर आपका खून खौल उठेगा। जहाँ पहले बहु को परिवार वालों ने प्रताड़ित किया। जब उसने दहेज़ लाने से मना किया तो उसके ऊपर ससुर ने कैची से जानलेवा हमला कर दिया। घायल महिला को अस्पताल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक पथरिया के वार्ड क्रमांक 15 में रहने वाली प्रियंका जैन जिनका एक बेटा और बेटी भी है। उसे परिवार में दहेज को लेकर प्रताड़ित किया गया। उसका आरोप है की परिवार के लोग आये दिन विवाद करते हैं। और इसी को लेकर उसके साथ एक बार फिर मारपीट की गयी। जानकारी के मुताबिक जब प्रियंका ने अपने माता-पिता से पैसे मांगने से मना कर दिया तो पति लोकेंद्र सास मुन्नी बाई ने उसे पकड़ लिया और ससुर धर्मचंद ने कैंची से हमला कर दिया। जो हाथ में लगी है। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गयी. जहाँ पुलिस ने पति सास ससुर पर मामला दर्ज कर लिया है। और जांच शुरू कर दी हैं।


By - sagar tv news

05-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.