एमपी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष का कोरोना से निधन, पार्टी में शोक की लहर
मध्यप्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान का कोरोना से निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमित थीं। मांडवी चौहान दमोह उपचुनाव में प्रचार के लिए गई थीं। वहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उनके निधन से मध्यप्रदेश कांग्रेस में शोक की लहर है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मांडवी चौहान के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं जताई हैं।
बता दे की पिछले कुछ दिनों से वह भोपाल की निजी अस्पताल में भर्ती थी जहां गुरुवार की सुबह 6 बजे उनका निधन हो गया।