राखी सावंत ने कहा-कंगना रनोट के पास करोड़ों रुपए ऑक्सीजन खरीदें और लोगों में बांटे


 

 

कोरोना की दूसरी लहर ने देश को बुरी तरह से प्रभावित किया हैलगातार बढ़ते मरीजों के आंकड़ों के चलते देश में स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है।। इस बीच सोनू सूद, अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे कई बॉलीवुड सिलेब्रेटीज आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। अब हाल ही में राखी सावंत न्र  हर मुद्दे पर बोलने वाली कंगना रनोट पर तंज कसा है। राखी ने कहा है कि कंगना के पास करोड़ों रुपए हैं, उन्हें आगे आकर ऐसे मुश्किल समय में देश की सेवा करनी चाहिए।दरअसल, राखी सावंत बुधवार को मुंबई में स्पॉट हुई थीं। इस दौरान एक फोटोग्राफर ने राखी से पूछा कि कंगना ने हाल ही में कहा था कि भारत की स्थिति अच्छी नहीं है और मरीजों के लिए ऑक्सीजन की अनुपलब्धता के बारे में भी बात कही थी, इस पर वे क्या बोलना चाहेंगी। राखी ने कहा ऑक्सीजन नहीं मिल रहा? ओह हो, कंगना जी आप देश की सेवा कीजिए न, प्लीज। इतने करोड़ों रुपए आपके पास हैं। ऑक्सीजन खरीदिए और लोगों में बांटिए। हम तो यही कर रहे हैं।


By - sagar tv news

30-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.