यहां अगर कोरोना वैक्सीन लगवाओगे तो मिलेगा जूस पीने


 

 

बुंदेलखंड के पन्ना में कोविड-19 टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने अनोखे जतन किये जा रहे है। इसके लिए पन्ना व्यापार मंडल ने अनूठी पहल की, कोविड-19 टीका लगवाओ और जूस पियो। योजना चलाई गयी। जिसमें व्यापार मंडल की पहल पर महेंद्र भवन वैक्सीनेशन केंद्र पर लोगों की लाइन लग गयी। व्यापारी मंडल की इस मुहिम में पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र भी शामिल हुए। 
मंडल के महामंत्री कमल लालवानी के द्वारा यह प्रयास किया गया और सफल भी रहा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वैक्सीन के लिए लोगों में जागरूकता आए और सभी व्यापारी भाई और उनके अधीनस्थ कर्मचारी उनके परिवार के सदस्य वैक्सीनेशन करवाएं जिससे वह अपने परिवार की और अपने पन्ना की खुद की सुरक्षा कर सकें। इस कार्यक्रम में पन्ना कलेक्टर श्संजय कुमार मिश्र जी भी शामिल रहे और उनके द्वारा इस मुहिम की  सराहना की गई। व्यापार मंडल पन्ना के द्वारा वैक्सीनेशन करवाने वाले सभी लोगों को जूस पिलाकर प्रोत्साहित किया गया।

By - sagar tv news

06-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.