शादी रोकने पहुंची पुलिस तो मंडप में रो पड़ी दुल्हन ! || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

सागर में बाल विवाह राेकने पहुंची टीम के सामने मंडप में एक नाबालिग दुल्हन रो पड़ी। दुल्हन ने कहा, मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस कारण से माता-पिता मेरी शादी करा रहे हैं। नाबालिग दुल्हन को रोते देख टीम की महिला सदस्यों ने समझाया। इस बाद वह मान गई। सागर जिले में विशेष किशोर पुलिस इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 5 बाल विवाह रुकवाए हैं। मुखबिर ने टीम को सूचना दी कि बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम मैहर में बाल विवाह हो रहा था। मामले की खबर मिलते ही टीम कार्रवाई के लिए थाना पुलिस के साथ ग्राम मैहर पहुंची। मौके पर पहुंची तो मंडप में शादी की रस्में चल रही थी। टीम ने परिवार वालों से दुल्हन की उम्र के संबंध में दस्तावेज मांगें। दस्तावेजों के अनुसार दुल्हन की उम्र 15 वर्ष 4 महीने पाई गई। इस पर पुलिस ने बाल विवाह नहीं करने को लेकर परिवार वालों को समझाइश दी। मामले में बाल विवाह रुकवा कर टीम पंचनामा बनाकर लौट आई।


By - Anuj Goutam

16-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.