बेटे की टीचर को दिल दे बैठा डॉक्टर, शादी के मंडप में पत्नी ने किया हंगामा, देखिए || STVN INDIA ||


 

 

 

कहते हे प्यार की कोई उम्र नहीं होती,प्यार तो अंधा होता हे ऐसा ही हुआ इंदौर में एक डॉक्टर के साथ। 50 साल के डॉक्टर खुद से 15 साल छोटी टीचर को दिल दे बैठा। वह डॉक्टर के बेटे को पढ़ाने के लिए उसके घर आती थी। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों शनिवार को एक होटल में शादी रचाने पहुंच गए। तभी डॉक्टर की पत्नी को इसकी भनक लग गई और वह अपने 3 बच्चों के साथ पहुंच गई। होटल में मंडप सजा हुआ था, दूल्हा बनकर डॉक्टर और दुल्हन के जोड़े में महिला टीचर भी मंडप में बैठे थे, यह नजारा देखते ही मंडप में जमकर हंगामा हुआ। शादी की रस्में पूरी नहीं हो पाईं। भवरकुआ पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि करीब 50 वर्षीय जितेंद्र दांगी होमोपैथिक डॉक्टर हैं। वह घर पर ही क्लिनिक चलाते हैं। उनकी एक बेटी और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी डेढ़ साल पहले हो चुकी है। एक बेटा 12वीं क्लास में पढ़ता है। उसे ही पढ़ाने के लिए ही होम ट्यूटर आती थी। वही दूल्हे का कहाँ हे की प्रापर्टी का विवाद था और शादी घरवालों की मर्जी से हो रही हे,जब उनसे पूछा की शादीशुदा होते हुवे बिना तलाक लिए दूसरी शादी क्यों कर रहे हो तोकोई जबाब नहीं दे पाए, फिलहाल दूल्हे राजा अब पुलिस की हिरासत में वही पुलिस पुरे मामले की जांच में कर रही है।


By - sagar tv news

19-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.